spot_img

वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है तबीयत ?

Must Read

acn18.com वृंदावन / वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज की बीते देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्रेमानंद जी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज जी के सीने में दर्दा उठा था। इसके बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

- Advertisement -

किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज पिछले लगभग 17 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज की डायलेसिस भी होती है। इतनी खतरनाक बीमारी के बावजूद प्रेमानंद जी महाराज प्रति दिन रात के 2 बजे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। उनके इस पैदल यात्रा के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को महाराज प्रेमानंद अपने दर्शन देते हैं।

सोशल मीडिया पर फेमस है प्रेमानंद जी महाराज

संत प्रेमानंद जी महाराज भक्तों को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी देते हैं। उनके आश्रम पर भी वीआईपी लोग प्रेमानंद जी के दर्शन करने आते है। अब तो सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद जी महाराज काफी वायरल होते हैं। उनके प्रवचन को लोग सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में BJP सांसद सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम में जाकर उनके दर्शन किए थे और जीत का आशीर्वाद लिया था।

अब कैसी है प्रेमानंद महाराज जी की तबीयत ?

प्रेमानंद महाराज जी को कुछ देर के लिए अस्पताल में एडमिट भी किया गया था। यहां पर डॉक्टर्स ने उनके कुछ ट्रीटमेंट किए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें वापस आश्रम ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनका इको टेस्ट कराया गया है। इसके बाद उन्हें वापस आश्रम के लिए रवाना किया गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -