Home Uncategorized वोटिंग से पहले IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, एक ग्रामीण की मौत

वोटिंग से पहले IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, एक ग्रामीण की मौत

0
135

acn18.com बीजापुर : सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हुई है। मिरतुर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार से हिरोली के बीच सड़क पर सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था उसकी चपेट में ग्रामीण आ गया। ग्रामीण का नाम मुन्ना भारती (40) पिता श्याम भारती छोटे देवड़ा थाना बकावंड जगदलपुर जिला बस्तर का निवासी है।

मुन्ना डुमरीपालनार से गंगालूर की ओर जा रहा था। लोकसभा चुनाव प्रचार में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बीजापुर जिले में प्रवास पर रहे वहीं तेलंगाना की मंत्री सितक्का, सीपीआई नेता मनीष कुंजाम अलग अलग जगह में सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है।

error: Content is protected !!