Home KORBA ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा,कार्रवाई...

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा,कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया काम बंद हड़ताल

0
109

Acn18.com/कोरबा में बरपाली और सोहागपुर के समस्त विद्युत विभाग के कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह कुछ और नहीं बल्की मरम्मत कार्य के दौरान ग्रामीणों के द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट करने के बाद भी पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना है। बरपाली के जेई संदीप मानिकपुरी अपने कर्मचारियों के साथ आवश्यक सुधार कार्य हेतु उमरेली गए हुए थी जहां ग्रामीणों ने सरकारी काम में बाधा तो डाला ही वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। भविष्य में फिर से इसी तरह के घटनाओं की पुनरावृत्ती हो सकती है लिहाजा बिजली कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!