Home Uncategorized महंत में शासकीय दुकानों पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल,...

महंत में शासकीय दुकानों पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम. Video

0
3

Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत महंत में शासकीय व्यावसायिक परिसर पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। कब्जा हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण जनपद पंचायत नवागढ़ पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2015-16 में निर्मित शासकीय व्यावसायिक परिसर की दुकानों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्राम पंचायत की ओर से कई बार नोटिस जारी करने और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो तीन दिवस बाद जनपद पंचायत नवागढ़ के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस विरोध के बाद प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।

 

error: Content is protected !!