Acn18. Com. राजधानी रायपुर में जमीन के पुराने सौदे को लेकर 4 करोड़ रुपए की कथित वसूली और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 62 वर्षीय जमीन कारोबारी ने अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 लोगों पर मारपीट, धमकी और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता बलिराम धरमानी के मुताबिक, वर्ष 2018 में उन्होंने लाभांडी में बोरड परिवार की करीब 2 लाख 60 हजार वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। जमीन के एक हिस्से की रजिस्ट्री उनके नाम हुई, जबकि बाकी जमीन का मामला पारिवारिक विवाद में उलझ गया।आरोप है कि वर्ष 2022 से ही इस जमीन की रजिस्ट्री के बदले 4 करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी। 26 सितंबर को बबू प्लाजा और फिर 27 सितंबर को फाफाडीह के होटल वेलिंगटन में बैठक हुई। कारोबारी का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। ऑनलाइन FIR को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस जमीन सौदे और आर्थिक लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।





