Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चांपा बैराज में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तिलक नगर चांपा निवासी कृष्णा साहू के रूप में हुई है। बैराज में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवक की मौत हादसे का नतीजा है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।





