Home छत्तीसगढ़ भांवरखोल गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास,सुनाई अपनी समस्याएं

भांवरखोल गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास,सुनाई अपनी समस्याएं

0
125

acn18.com/कोरबा जिले के ग्राम पंचायत भांवरखोल से बड़ी संख्या में ग्रामण शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है,कि पंचायत के जिस स्थान पर सरकारी स्कूल का नया भवन बन रहा उसे वहां ना बनाकर गांव के बड़े मुहल्ला में बनना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने बताया,कि छोटे मुहल्ला में स्कूल का भवन बन रहा है,जहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है,जबकि बड़े मुहल्ला में छात्रों की संख्या अधिक है,लिहाजा नया स्कूल भवन वहीं बनना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया,कि स्कूल जाने के मार्ग पर तालब है जिससे बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!