Home छत्तीसगढ़ गिधौरी गांव में चुनाव बहिष्कार पर अड़े ग्रामीण गांव में मायूसी, प्रत्याशी...

गिधौरी गांव में चुनाव बहिष्कार पर अड़े ग्रामीण गांव में मायूसी, प्रत्याशी प्रचार करने से डरे

0
115

acn18.com   सिलयारी :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में चुनावी माहौल चरम पर है प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ जमकर प्रचार कर रहे हैं । तो दूसरी ओर धरसींवा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोर के आश्रित ग्राम गिधौरी के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार के बाद गांव में मायूशी छाए हुए हैं। प्रत्याशी भी इस गांव में चुनाव प्रचार करने हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं ।

ग्रामीण बाकायदा अपने घरों की दीवारों में पोस्टर लगाकर चुनाव का प्रचार – प्रसार ना करने का प्रत्याशियों को निवेदन किया है । एक हफ्ता पहले नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर व पटवारी सिलतरा पुलिस गांव पहुंचकर चुनाव बहिष्कार नहीं करने के संबंध में समझाइश दिया । लेकिन रूठे ग्रामीणों के सामने प्रशासन की एक नहीं चली । उल्टे ग्रामीणों ने आए हुए अधिकारी 20 साल से गांव में विकास कार्य नहीं होने की तथा गिधौरी को अलग पंचायत गठन करने समस्या गिनाई थी।

बता दे की 365 लोगों का हस्ताक्षर युक्त समर्थन ज्ञापन रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह व निर्वाचन आयोग तथा रिटर्निंग ऑफिसर धरसींवा बाबूलाल कुर्रे से मुलाकात कर गांव में हो रही समस्याएं को लेकर व नया पंचायत गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। अधिकारियों को कहा था वे किसी भी प्रत्याशी को गांव में घुसने नहीं देंगे। और न ही चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे ग्रामीणका कहना था कि आश्रित गांव होने के चलते 20 साल से विकास कार्य नहीं हो रहा है ग्रामीण मूलभूत सुविधाएं से वंचित हैं । केंद्र सरकार मनरेगा कार्य इस गांव में नहीं चल रहा है। आश्रित ग्राम गिधौरी में ‌लगभग 600 के आसपास वोटर हैं ।

error: Content is protected !!