Home KORBA VIDEO: सांप का मिलन, दुर्लभ पल कैमरे में कैद:सौभाग्य के लिए लोगों...

VIDEO: सांप का मिलन, दुर्लभ पल कैमरे में कैद:सौभाग्य के लिए लोगों ने मांगी मनोकामना, काफी देर तक अठखेलियां करता रहा सांप का जोड़ा

0
153

सांप का जोड़ा अठखेलियां करता हुआ। - Dainik Bhaskar

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम गोड़ा में धामन सांप के जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेत में सांप का जोड़ा एक-दूसरे से लिपटकर मस्ती करता हुआ दिखाई दिया। सांप के जोड़े के इस मिलन को लोगों ने अपने-अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, गोड़ा गांव का किसान पवन जब अपने खेत में काम करने जा रहा था, तभी उसने सांप के जोड़े को आलिंगनबद्ध और अठखेलियां करते हुए देखा। इसके बाद वहां गांव के अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई। लोगों ने दूर से ही सांपों के मिलन का वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया।

सांप वहां से डरकर भाग न जाएं, इसके लिए लोग दूर से ही उसकी तस्वीरें भी खींचने लगे। दोनों सांपों की लंबाई करीब 7-8 फीट थी। सांपों के रोमांस के इस वीडियो को ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कर लिया। थोड़ी देर के बाद सांपों का ये जोड़ा खेत के अंदर भाग गया।

बता दें कि दो सांपों का मिलन दुर्लभ पल होता है, जो आसानी से देखने को नहीं मिलता। वैसे सांपों का मेटिंग पीरियड अप्रैल-मई माह से शुरू होता है। सावन और आषाढ़ के महीने में सांप अक्सर मेटिंग करते हुए दिख जाते हैं। जानकार बताते हैं कि सांपों का मिलन ऐसे स्थान पर होता है, जो हलचल से दूर होता है। सांप सर्दी में जमीन के अंदर चले जाते हैं और गर्मी आने पर बाहर आ जाते हैं। सांप के जोड़े को देखना ग्रामीण सौभाग्य भी मानते हैं, इसलिए कई लोगों ने मनोकामना भी मांगी।

लोगों का मानना है कि सांपों के इस दुर्लभ मिलन के वक्त अगर वहां कोई लाल कपड़ा फेंक दिया जाए, तो वह पवित्र हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि उस कपड़े को किसी भी कार्य के लिए जाते समय अपने साथ रखने से सफलता जरूर मिलती है। लोगों की मानें तो सांपों का मिलन देखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

error: Content is protected !!