Acn18. Com.साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की महत्वाकांक्षी गेवरा कोयला खदान के विस्तार को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे SECL प्रबंधन ने जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र के कई प्रमुख सरकारी भवनों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास, पटवारी कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से ग्रामीण स्तब्ध हैं उनके विरोध का कोई असर अधिकारियों पर नहीं पड़ा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की किंतु तब तक तो जनता से जुड़ी सरकारी सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाली इमारतें जमीडोज हो चुकी थी









