Home देश दुनिया VIDEO: भारतीय वायु सेना आसमान में दिखाएगी हैरतअंगेज करतब, दिखेगा देश का...

VIDEO: भारतीय वायु सेना आसमान में दिखाएगी हैरतअंगेज करतब, दिखेगा देश का शौर्य प्रदर्शन…

0
136

जम्मू। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में 22 सितंबर को भारतीय वायुसेना के एयर शो का आयोजन होगा। इसको कामयाब बनाने के लिए भारतीय वायुसेना की तैयारियां जोरों पर हैं। एक दिवसीय एयर शो को आम लोग भी देख सकेंगे। लोगों को 22 सितंबर को सुबह नौ बजे तक सुरक्षा जांच के बाद जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पीर बाबा गेट से प्रवेश करने की इजाजत होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन और भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित एक एयर शो में प्रदर्शन करेगी। यह शो जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के 76 साल पूरे होने और जम्मू वायु सेना स्टेशन की हीरक जयंती मनाने के लिए आयोजित किया गया है।

error: Content is protected !!