Acn18. Com.मां महामाया के दर्शन करने रतनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब जल्द ही भक्तों को निःशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 8 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले DHP भवन का भूमिपूजन किया है।धार्मिक नगरी रतनपुर में नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत बनने वाला यह प्रदेश का पहला DHP केंद्र बताया जा रहा है।भवन का निर्माण पूरा होने के बाद दूर-दराज से मां महामाया के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा देने की योजना है। खासकर नवरात्र जैसे बड़े आयोजनों में, जब भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, तब यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अब श्रद्धालुओं को भवन का निर्माण पूरा होने और निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा शुरू होने का इंतजार है।





