
कोरबा जिले के *छुरी कला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय* में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब भोजन, दूषित पानी और बदइंतजामी से परेशान छात्रों ने *कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल* और *जिला पंचायत अध्यक्ष* की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी की।
*थाली में कीड़े, बांटी गई एक्सपायरी दवाइयां*
आंदोलन कर रहे छात्रों ने विधायक के सामने अपनी आपबीती सुनाई। छात्रों का आरोप है कि उन्हें *थाली में रेंगते हुए कीड़े मिल रहे हैं*। साथ ही *एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ और दवाइयां* भी बांटी जा रही हैं।
छात्रों ने बताया कि *दूषित भोजन और गंदे पानी* के कारण कई बच्चे *खाज-खुजली और पेट की बीमारियों* से पीड़ित हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
*प्राचार्य को हटाने की मांग*
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने *प्राचार्य डॉ. अहमद खान* को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
*विधायक ने दिए जांच के निर्देश*
मौके पर पहुंचे *कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल* ने छात्रों की बातें सुनीं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए *सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग* को तत्काल जांच के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को बेहतर भोजन व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
फिलहाल विद्यालय में तनाव का माहौल है। प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।






