Home KORBA पाली बस स्टैण्ड एवं शिव मंदिर मार्ग से हटाया गया बेजा कब्जा,...

पाली बस स्टैण्ड एवं शिव मंदिर मार्ग से हटाया गया बेजा कब्जा, यातायात व्यवस्था हुई सुगम

0
136

WhatsApp Image 2025 12 20 at 16.17.41

कोरबा । अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली के मार्गदर्शन में आज नगर पंचायत पाली स्थित बस स्टैण्ड से अवैध एवं बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। दुकानदारों द्वारा सड़क के सामने शेड आदि लगाकर दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी। नगर पंचायत पाली द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रथम चरण में आज बस स्टैण्ड पाली एवं शिव मंदिर पाली से चैतुरगढ़ मार्ग के मुख्य मार्ग के दोनों ओर किए गए बेजा कब्जे को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान सभी दुकानदारों को पुनः नोटिस जारी कर समझाइश दी गई कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। बेजा कब्जा हटाने की इस कार्यवाही में तहसीलदार पाली  भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली, थाना प्रभारी पाली एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

error: Content is protected !!