Home Astrology संयुक्त मोर्चा का गेवरा क्षेत्र में प्रदर्शन, देखिए वीडियो

संयुक्त मोर्चा का गेवरा क्षेत्र में प्रदर्शन, देखिए वीडियो

0
6

Screenshot 2026 07 01 13 26 22 85 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

संयुक्त मोर्चा एचएमएस एटक, इंटक , सीटू गेवरा क्षेत्र के तत्वाधान में आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशम लाल यादव की उपस्थिति में गेवरा परियोजना के मेन गेट श्रमिक चौक में गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन करते हुए जेबीसीसीआई-12 गठन की मांग कर मांग दिवस मनाया एवं कोल इंडिया प्रबंधन को गेवरा क्षेत्रीय प्रबंधन के माध्यम से जेबीसीसीआई -12 शीघ्र गठन करने के लिए मांग पत्र,ज्ञापन सौंपा गया।

 

आज के गेट मीटिंग व प्रदर्शन में हजारों की संख्या में विभागीय कर्मचारी एवं ठेकेदार कर्मचारी शामिल हुए और कोल प्रबंधन से मांग किये कि कर्मचारियों का वेतन समझौता वार्ता शुरू करने के लिए जल्द से जल्द जेबीसीसीआई का गठन किया जाए । ताकि कोल इंडिया के कर्मचारियों को उनका रिवाइज्ड वेतन समय से मिलना शुरू हो जाए ।

 

आज मांग दिवस पर मांग पत्र को गेवरा के क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्रीमती सुधा शिंदे को गेवरा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा एचएमएस, एटक, इंटक, सीटू के पदाधिकारीयो ने मांग पत्र ज्ञापन को सौपा।

 

संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारीयो ने एवं कर्मचारियों ने जेबीसीसीआई 12 का गठन जल्द करो के नारे लगाए। हजारों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों की भीड़ ने भी जेबीसीसीआई गठन शीघ्र करो के नारे लगाये।