Home KORBA केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम निरस्त,विमान में आया तकनीकी फाल्ट

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम निरस्त,विमान में आया तकनीकी फाल्ट

0
139

acn18.com कोरबा/ कॉफी प्रतिष्ठा के बावजूद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी का कटघोरा और कोरबा दौरा निरस्त हो गया । विमान में तकनीकी फाल्ट आने को इसका मुख्य कारण बताया गया है। मंत्री की सभा निरस्त होने से आयोजक और लोगों को मायूस होना पड़ा।

कटघोरा के मेला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल के पक्ष में स्मृति ईरानी आम सभा संबोधित करने वाली थी। उनका कार्यक्रम एक दिन पहले ही तय हुआ था। कटघोरा में सभा के लिए जमकर तैयारी हुई थी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद और छोटे पर्दे की चर्चित कलाकार स्मृति को देखने और सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। उनके आने से पहले भाजपा के प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारी ने अपनी बात रखी। बाद में लोगों को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी गई तब हर कोई मायूसी के साथ यहां से गंतव्य को रवाना हुआ

WhatsApp Image 2023 11 05 at 17.27.33 1

WhatsApp Image 2023 11 05 at 17.27.33

error: Content is protected !!