Home Uncategorized केंद्रीय मंत्री पहुंचे बालको के श्रीराम मंदिर, प्रभु श्रीराम की पूजा पाठ...

केंद्रीय मंत्री पहुंचे बालको के श्रीराम मंदिर, प्रभु श्रीराम की पूजा पाठ की

0
110

acn18.com कोरबा /कोरबा प्रवास पर आए भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको स्थित श्री राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों के लिए सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मन्दिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ सफाई के कार्य मे भी सहभागिता दी।

WhatsApp Image 2024 01 14 at 12.26.06 1

WhatsApp Image 2024 01 14 at 12.26.06 2

WhatsApp Image 2024 01 14 at 12.26.06

ग्राम कनकी से निकाली गई श्रीराम जी की रथ यात्रा ,मड़वारानी मंदिर में यात्रा का होगा समापन…देखिए वीडियो

error: Content is protected !!