spot_img

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने खाई चींटियों की चटनी:परोसी गई बस्तरिया डिश, चापड़ा और बोबो भजिया का स्वाद लेकर बोले- बहुत लजीज

Must Read

Acn18.com/केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पिछले 2 दिनों से बस्तर में हैं। उन्होंने यहां चुनावी सभाएं ली। कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर एकजुट होने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बस्तरिया व्यंजन का भी स्वाद लिया। गिरिराज सिंह को तेंदूपत्ता से बने दोना में बोबो भजिया परोसा गया। साथ ही लाल चींटियों से बनी (चापड़ा चटनी) का भी उन्होंने स्वाद लिया। इसके अलावा महिलाओं के पैर छुए, उन्हें सम्मान दिया।

- Advertisement -

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार की रात बस्तर जिले के गरपावंड गांव पहुंचे। इस ग्राम पंचायत के लोगों से उन्होंने मुलाकात की। साथ ही गांव के सरपंच महादेव बघेल के यहां उनकी दावत थी। केंद्रीय मंत्री को तेंदूपत्ता से बने दोना में बस्तरिया व्यंजन परोसा गया था। जिनमें खासतौर पर चीटियों से बनी चटनी, बोबो भजिया, आम की चटनी, इमली की चटनी समेत कई तरह के व्यंजन थे। केंद्रीय मंत्री ने बस्तरिया व्यंजन चखने के बाद जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां का हर पकवान लजीज है।

इसके अलावा जब गांव की महिलाएं परंपरा अनुसार केंद्रीय मंत्री के पैर धोकर उन्हें अंदर अमांत्रित करने लगीं तो उस दौरान गिरिराज सिंह ने उन्हें पैर धोने नहीं दिया। इसके बदले उन्होंने खुद महिलाओं के पैर धोए। फिर पैर छुकर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आप हमारी मातृशक्ति हैं। यह नजारा देख वहां मौजूद हर हरकोई खुश हुआ। दरअसल, गांव की यह परंपरा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को दावत में बुलाया जाता है तो परंपरा के अनुसार मेहमान के पैर धोकर उन्हें अंदर खाने के लिए बिठाया जाता है।

मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दंतेवाड़ा प्रवास पर रहे। सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे। मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दंतेवाड़ा में BJP के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। केंद्र के कामों की समीक्षा भी की।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास में घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे. सीसीटीवी फुटेज के...

Acn18.com/कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक में सेंध मारी...

More Articles Like This

- Advertisement -