Home छत्तीसगढ़ दशहरा पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने...

दशहरा पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने की हवाई फायरिंग

0
5

Acn18.com/ जांजगीर-चांपा जिले में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन जांजगीर में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद एसपी ने हवाई फायरिंग भी की |

Screenshot 2026 10 20 144945

 

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा करना पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है। इसके माध्यम से पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य, साहस और जनता की सुरक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। साथ ही कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।

पुलिस लाइन के साथ जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में भी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई।

वहीं, जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

error: Content is protected !!