भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
– जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कमरिद और सारागांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव पटरी के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या कोई अन्य कारण है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
सारागांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मृतक के बारे में जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।




