Home Astrology Road Accident:कवर्धा-पंडरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार नदी में गिरी,...

Road Accident:कवर्धा-पंडरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत

0
5

 

 

 

कवर्धा/पंडरिया। जिले के पंडरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी, जिससे मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव के निवासी थे और पंडरिया क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में गिर गई।

 

हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है