Home देश दुनिया खेत जाने के रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े: जमकर...

खेत जाने के रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े: जमकर चले डंडे और हथियार, 10 लोग गंभीर, FIR दर्ज

0
81

%E0%A4%87%E0%A4%9B%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0(सीहोर)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में सोमवार सुबह खेत पर जाने वाले रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां और धारदार हथियार चलाए गए। जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले कि जांच शुरू कर दी है। मामला इछावर थाना क्षेत्र के लसूड़िया राम गांव का है।

जानकारी के अनुसार, इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया राम निवासी दिनेश का अपने ही परिवार के रामचरण आदि से खेत पर जाने वाले रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। पहले भी इनके बीच मुकदमेबाजी हो चुकी है। आज सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठियां बरसाई गई। इसके साथ ही धारदार दरांती का खुलकर उपयोग हुआ। दोनों ओर से महिलाएं भी जमकर लड़ रही थीं

error: Content is protected !!