Home छत्तीसगढ़ जवान की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा:एयरपोर्ट तक 15 किलोमीेटर...

जवान की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा:एयरपोर्ट तक 15 किलोमीेटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया, मलेरिया से पीड़ित है

0
84

जवान की हालत गंभीर है। सांस लेने में तकलीफ के चलते जवान को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। जवान की हालत को देखते हुए डिमरापाल अस्पताल से जगदलपुर दंतेश्वरी एयरपोर्ट तक 15 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। जवान मलेरिया से पीड़ित है।

जवान बीजापुर जिले में CRPF 153वीं बटालियन में पदस्थ है। उसका नाम अकन राव है। 26 जुलाई को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उसे तेज बुखार की शिकायत थी।

तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद 28 जुलाई को उसे जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार किया गया। मगर यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए जवान को इसी एंबुलेंस में रखा गया था। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी है।
एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए जवान को इसी एंबुलेंस में रखा गया था। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी है।

हैदराबाद से एयर एंबुलेंस को बुलाया गया

इसके बाद सोमवार को डॉक्टरों ने फैसला किया कि जवान को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा जाना चाहिए। इसलिए हैदराबाद से एयर एंबुलेंस को बुलाया गया और जवान को करीब 12 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा गया है।

बीमार जवान के साथ कुछ जवान और एक डॉक्टरों की टीम भी रवाना हुई है। जवान को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। जिसके चलते उसे ऑक्सीजन सपोर्ट में रखकर ले जाया गया है।

जवान की हालत गंभीर है। सांस लेने में तकलीफ के चलते जवान को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।
जवान की हालत गंभीर है। सांस लेने में तकलीफ के चलते जवान को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।

सिर पर चढ़ गया है मलेरिया

अस्पताल के डॉक्टर नवीन दुलहानी ने बताया कि जवान के सिर पर मलेरिया चढ़ गया था। कंडीशन क्रिटिकल है। इसलिए बेहतर उपचार के लिए जवान को दिल्ली भेजा गया है।

error: Content is protected !!