Home Astrology शादी के दो दिन बाद प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा, ससुराल पहुंचकर...

शादी के दो दिन बाद प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा, ससुराल पहुंचकर बोला- “इसके बिना नहीं रह सकता”,रिसेप्सन की रात दूल्हा-दुल्हन और प्रेमी थाने में

0
51

 

 

 

 

 

 

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ शहर में शादी के महज दो दिन बाद एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नवविवाहिता का प्रेमी सीधे उसके ससुराल पहुंच गया और खुद को युवती का तीन साल पुराना प्रेमी बताते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में जमकर हंगामा हुआ और मामला सिटी कोतवाली तक पहुंच गया।

 

जानकारी के अनुसार युवती की शादी दो दिन पहले ही पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी और परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवती का प्रेमी अचानक ससुराल पहुंच गया। उसने परिजनों के सामने दावा किया कि वह युवती के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में है और उसके बिना नहीं रह सकता।

प्रेमी की बात सुनते ही घर में विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन तथा प्रेमी को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई।

 

फाइनल वीओ। थाने में देर रात करीब 2 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकल सका। पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। इसके चलते रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द हो गया।

आखिरकार दुल्हन बिना रिसेप्शन के अपने मायके लौट गई। वहीं रिसेप्शन की रात दूल्हा-दुल्हन और प्रेमी थाने में ही मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की सहमति और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

error: Content is protected !!