
कोरबा जिले की सड़क फिर खून से लाल हो गई कटघोरा थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने ठोकर मारकर मौत के घाट उतार दिया
कटघोरा के समीप गुंजापुर गांव निवासी कृष्ण दास और साखो गांव निवासी बिहारी लाल यादव बाइक पर सवार होकर जा रहे थे रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया





