Home Uncategorized खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, केंद्रीय गृह सचिव बोले….फिलहाल लागू नहीं होगा...

खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, केंद्रीय गृह सचिव बोले….फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन कानून

0
102

Acn18.com नई दिल्ली/ हिट एंड रन को लेकर नए कानून अभी लागू नहीं होगा। अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

बता दे केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोगों से बात करेंगे, उसके बाद ही फैसला किया जाएगा।

ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच हुई सुलह!

इसे ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच सुलह माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने के लिए कहा है। संगठन को सरकार द्वारा कहा गया है कि फिलहाल इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा और जब भी इसे लागू करेंगे तो संगठन से बात करके करेंगे।

error: Content is protected !!