Home Uncategorized एक सप्ताह में रिफ्लेक्टर और हेडलाइट ठीक करने होंगे ट्रांसपोर्टर को,कुसमुंडा माइंस...

एक सप्ताह में रिफ्लेक्टर और हेडलाइट ठीक करने होंगे ट्रांसपोर्टर को,कुसमुंडा माइंस में गेट नंबर 4 से एंट्री होगी वाहनों की

0
100

acn18.com कोरबा/ काफी समय से कुसमुंडा मार्ग पर वाहनों का जाम लगने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है। इसके साथ अब कुछ और चीजों पर पुलिस ने ध्यान दिया है। इस बारे में एसईसीएल के प्रतिनिधियों और ट्रांसपोर्टस के साथ पुलिस ने बैठक की। इसमें रणनीतिक मसलों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2023 11 03 at 14.53.04

कॉलफील्ड्स कुसमुंडा में आवागमन के दौरान होने वाली समस्याओं को हल करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। कई स्तर पर अध्ययन करने और सुझाव प्राप्त करने के साथ पुलिस ने अब माइंस में कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े व्यवसाईयों और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाम की समस्या को काफी हद तक काम कर लिया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत सुनिश्चित किया गया है कि भारी वाहनों को गेट नंबर 4 से खदान में एंट्री दी जाएगी। बताया गया कि बैठक में ट्रांसपोर्टर्स की समस्याएं सुनी गई है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर और हैडलाइट्स ठीक करने के लिए कहा गया है।

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर पिछले काफी समय से वाहनों के बढ़ने और जाम लगने के मामले प्रकाश में आ रहे थे। इस वजह से जनता को इस समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए इस तरफ फील्ड वर्क करने के साथ अब व्यवस्था को बेहतर करने की योजना बनाई गई है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि ऐसा करने से आने वाले समय में इस रास्ते पर सुगम आवागमन संभव हो सकेगा

भाजपा ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 3100 रुपये में धान खरीदेगी बीजेपी, जानिए क्या हैं ‘मोदी की गारंटी’ ?

error: Content is protected !!