Home Uncategorized नदी में मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत,...

नदी में मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

0
163

acn18.com मनेंद्रगढ़। नदी में मछली मार रहे ग्रामीण पर हमला कर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है।

जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा. नदी किनारे उसका कपड़ा मिला तो आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे युवक का शव क्षत -विक्षत हालत में मिला. घटना स्थल के पास बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं।

आपको बता दें कि केल्हारी वन क्षेत्र में 2 दिन पहले ही बाघ के पैर के निशान देखे गए थे, जिसके बाद वन मंडल के कर्मचारी लगातार इस क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे।साथ ही ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही थी।

जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट