Home Uncategorized जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं...

जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

0
211

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और आज से उनकी प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनिया कियारा आडवाणी जैसलमेर के लिए निकल गई हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया की ओर मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।

दरअसल, कियारा आडवाणी को शनिवार सुबह कलिना के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट और पिंक शॉल पहने नजर आईं। कियारा अपनी कार से उतरने के बाद कुछ लोगों को गले लगीं और फिर पैपराजी को देखाकर मुस्कुराते हुए पोज किया। हालांकि सिद्धार्थ कियारा के साथ नहीं थे।

सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। एक पैपराजी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पैलेस के सोशल मीडिया अकाउंट ने गुरुवार को शादी की जगह की पुष्टि की कर दी थी। वहीं, वेडिंग फंक्शन में परिवार के अलावा शाहिद कपूर उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा सहित लगभग 100 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा के दो रिसेप्शन होने की भी खबरें हैं। कहा जा रहा है एक रिसेप्शन दिल्ली में और दूसरा मुंबई में होगा। शादी के दिन ही कपल अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेगा। वहीं, आज से ही शादी के सभी फंक्शन शुरू हो जाएंगे। पहले आज मेहंदी सेरेमनी होगी और उसके बाद शाम को संगीत होगा।

पुलिस की पकड़ में आए दो बाइक चोर ,चोरी की दो बाइक जप्त ,मुलमुला पुलिस ने की कार्रवाई