Home KORBA दीपका से 10 लाख का ट्रेलर चोरी कर झारखंड पहुंचा शातिर, अपने...

दीपका से 10 लाख का ट्रेलर चोरी कर झारखंड पहुंचा शातिर, अपने ट्रेलर हॉर्स में जोड़कर पुलिस को दे रहा था चकमा!

0
15

Acn18. Com. कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र से 10 लाख रुपए कीमत का ट्रेलर चोरी कर झारखंड ले जाने वाले शातिर आरोपी को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के ट्रेलर को अपने ही ट्रेलर हॉर्स में जोड़ लिया था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने चोरी का ट्रेलर और वारदात में इस्तेमाल ट्रेलर हॉर्स दोनों बरामद कर लिए हैं।मामला तिवरता गांव का है, जहां नवजागृति शिशु मंदिर स्कूल मैदान में खड़ा ट्रेलर 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात चोरी हो गया था। शिकायत के बाद दीपका पुलिस ने सीसीटीवी और टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। जांच में ट्रेलर हॉर्स का नंबर सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस झारखंड के गढ़वा पहुंची।यहां से 35 वर्षीय एमडी खुशबुल्ला अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ट्रेलर और वारदात में इस्तेमाल ट्रेलर हॉर्स जब्त कर लिया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

 

error: Content is protected !!