Home Uncategorized तीन लोगों को कोयला निकालना पड़ा भारी,बंद पड़ी खदान से निकाल रहे...

तीन लोगों को कोयला निकालना पड़ा भारी,बंद पड़ी खदान से निकाल रहे थे कोयला,तीन लोगों के मिट्टी के ढेर के नीचे दबकर मौत होने की खबर,एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर भेजा गया अस्पताल.देखिए वीडियो

0
122

acn18.com दीपका/एसईसीएल की दीपका कोयला खदान क्षेत्र की बंद पड़ी खदान से कोयला निकल रहे तीन लोग उस समय दब गए जब मिट्टी धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मौत की खबर मिल रही है।केवटा दबरी गांव के समीप घटी इस दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े लोग और पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पता चला है कि एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है ।और कितने लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं इसका पता लगाया जा रहा है