Home छत्तीसगढ़ अयोध्या धाम की संकल्प पदयात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जले हजारों दीप,...

अयोध्या धाम की संकल्प पदयात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जले हजारों दीप, हनुमान मंदिर में आरती और भोग भंडारे का आयोजन

0
169

Acn18.com   संकट मोचन हनुमान मंदिर मुड़ापार कोरबा से जुड़े भक्तों ने गत वर्ष 14 जनवरी को अयोध्या धाम के लिए पदयात्रा प्रारंभ की थी। एक वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में भव्य आरती और भोग भंडारे का आयोजन किया गया।

14 जनवरी 2024 यानी एक वर्ष पूर्व मुड़ापार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के इसी परिसर से श्री राम भक्तों की एक टोली पदयात्रा करते अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। इन भक्तों ने अयोध्या पहुंचकर 22 जनवरी 2024 को भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को धन्य बनाया था। पदयात्रा की प्रारंभ तिथि को 1 वर्ष पूर्ण होने पर संकट मोचन मंदिर मे हजारों दीप जलाकर महा आरती की गई और भोग भंडारे का आयोजन किया गया

error: Content is protected !!