Home KORBA वन मंत्री केदार कश्यप के दौरे से वन विभाग में हलचल, हाथी...

वन मंत्री केदार कश्यप के दौरे से वन विभाग में हलचल, हाथी मित्र दलों को मिली 4 बाइक, किंग कोबरा के लिए बनेगी बड़ी योजना

0
35

Screenshot 2026 08 20 08 03 24 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*कोरबा:* प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप बुधवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे। उनके साथ वन सचिव और PCCF भी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे को लेकर पूरे दिन वन विभाग में हलचल बनी रही।

 

मंत्री ने सबसे पहले डोंगानाला वन परिक्षेत्र पाली में वन समितियों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वन समितियों के कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

 

इसके बाद चोटिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने बड़ी घोषणाएं कीं।

 

*हाथी मित्र दलों को मिली 4 मोटरसाइकिल*

 

कार्यक्रम में वन मंत्री ने मानव-हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए काम कर रहे *’हाथी मित्र दलों’ को 4 मोटरसाइकिलें* और टॉर्च, जूते समेत अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि –

> “गज संकेत ऐप और नवाचार के माध्यम से लगातार मानव-हाथी द्वंद्व में कमी आई है और मृत्यु दर भी घटी है।”

 

मंत्री ने ऐप की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय पर सूचना मिलने से जान-माल का नुकसान कम हुआ है।

 

*किंग कोबरा के संरक्षण के लिए वृहद कार्ययोजना*

 

कोरबा जिले में पाए जाने वाले दुर्लभ *किंग कोबरा* के संरक्षण को लेकर भी मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किंग कोबरा के संरक्षण के लिए *वृहद कार्ययोजना बनाई जाएगी,* ताकि इस दुर्लभ प्रजाति को सुरक्षित रखा जा सके।

 

*लकड़ी तस्करी पर जीरो टॉलरेंस*

 

वन मंत्री ने लकड़ी तस्करी के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा –

> “लकड़ी तस्करी के मामलों में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, चाहे वह तस्कर हो या कोई अधिकारी, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

 

उन्होंने अधिकारियों को तस्करों पर लगातार निगरानी रखने और वन अपराधों पर *जीरो टॉलरेंस* की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!