Home KORBA कटघोरा वनमंडल में हाथियों की दस्तक, पसान में दंतैल पहुंचा गांव के...

कटघोरा वनमंडल में हाथियों की दस्तक, पसान में दंतैल पहुंचा गांव के पास, 19 हाथी सीमा क्षेत्र में, देखिये वीडियो

0
1

 

 

Screenshot 2026 08 20 11 00 23 92 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*कोरबा/पसान:* कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक बार फिर हाथियों ने दस्तक दी है। मरवाही की ओर से आया एक दंतैल हाथी सोमवार सुबह कुम्हारी सानी गांव के पास नाला किनारे पहुंच गया। हाथी को गांव के पास देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

 

ग्रामीणों ने हाथी को भगाने के लिए शोर मचाते हुए पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। दंतैल ने भी कई बार दौड़ने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई। कुछ देर बाद हाथी खेतों से होते हुए जंगल की ओर चला गया। शाम होते-होते वही हाथी पसान गांव के किनारे कोसाबाड़ी में पहुंच गया।

 

वहीं बनिया क्षेत्र में दूसरा दंतैल हाथी घूम रहा है। जानकारी के अनुसार अभी *कुल 19 हाथी सीमा क्षेत्र* में मौजूद हैं।

 

*10 हाथी कोरबी में, 2 ने फसल रौंदी*

 

रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और जंगल की ओर न जाने की समझाइश दी गई है।

 

– *केंदई रेंज:* 10 हाथियों का दल कोरबी क्षेत्र में घूम रहा है।

– *कुदमुरा रेंज:* 2 दंतैल हाथियों ने तीन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

– *करतला रेंज:* हाथी लबेद गांव के जंगल में विचरण कर रहे हैं।

 

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग कर रही है और ग्रामीणों को मुनादी कर सतर्क किया जा रहा है।