Home KORBA कोरबा के मदनपुर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से भारी उत्साह ग्रामीण...

कोरबा के मदनपुर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से भारी उत्साह ग्रामीण अपनी समस्याओं से सी एम को करा रहे हैं अवगत देखिए वीडियो

0
189

Acn18.com/ सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे। यहां उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। रजकमा ग्राम पंचायत की श्रीमती राजनंदिनी डोंगरे ने मंच के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।उन्होंने पीएम आवास का लाभ देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजनंदिनी ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं ।वह परिवार के साथ कच्चे घर में रहती थी। अब उसका परिवार पक्के घर के नीचे सुरक्षित रह रहा है

error: Content is protected !!