Home Uncategorized शराब और शराबियों का होने लगा है विरोध, महिलाएं मांग रही हैं...

शराब और शराबियों का होने लगा है विरोध, महिलाएं मांग रही हैं लाठी और शराब बिक्री रोकने का अधिकार, महंत परिवार से लाठी सीटी और वर्दी की मांग

0
167

acn18.com सक्ती /सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जागरूक महिलाएं शराब और शराबियों का विरोध कर रही हैं. वे जन प्रतिनिधियों से मांग कर रही हैं कि उन्हें लाठी सीटी वर्दी और शराब रोकने का अधिकार दिया जाए.

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत जो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सक्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं वह चुनाव प्रचार के लिए जब निकलते हैं तो कई गांव में उनकी मुलाकात ऐसी महिलाओं से हो जाती है जो शराब और शराबियों के विरोध में मुहिम चला रही हैं. कल जब वे शक्ति शहर के नजदीक बसे ग्राम सकरेली में सभा को संबोधित करने के पश्चात लोगों से मिल रहे थे तभी कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि उनकी धर्मपत्नी और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने शराब और शराबियों से लड़ने के लिए उन्हें लाठी सीटी वर्दी इत्यादि मुहैया कराने का आश्वासन दिया है

WhatsApp Image 2023 11 07 at 15.11.43 2

एक और गांव में डॉक्टर चरण दास महंत से महिलाओं ने शराब विक्रेताओं का विरोध करने का अपना भाव प्रकट किया. यहां डॉक्टर महंत ने परिहास में कहा कि वह एस पी भी हैं, एस पी यानी सांसद पति. वह महिलाओं की शराब विक्रेताओं के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में उनका साथ देंगे

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के नाम पर खूब राजनीति होती है लेकिन कोई भी पार्टी दावे के साथ नहीं कह पा रही है कि वह शराब बंदी पर सरकार बनते ही निर्णय ले लेगी. बहरहाल शक्ति विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश या यूं कहें कि संपूर्ण देश में शराब से होने वाली बर्बादी से लोगों को बचाने के लिए प्रयास चल रहे हैं देखना है की यह प्रयास कब पूर्णता को प्राप्त होता है.

सज रहा पटाखों का बाजार, 138 दुकानों में होगी बिक्री

error: Content is protected !!