Home KORBA छत तोड़कर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ...

छत तोड़कर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

0
1

छत तोड़कर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

IMG 20260627 WA0063

IMG 20260627 WA0062

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तड़के सुबह एक मोबाइल शॉप की छत तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

 

घटना करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली की है। यहां सिद्धि मोबाइल शॉप के संचालक विकास कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसा और महंगे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ नगदी लेकर फरार हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्टॉक का पूरा मिलान होने के बाद वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आएगा।

 

चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि CCTV में कैद इस चोर तक पुलिस कितनी जल्द पहुंच पाती है।