Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कपड़ा दुकान में चोरी, टिन शेड तोड़कर अंदर घुसे चोर,...

बिलासपुर में कपड़ा दुकान में चोरी, टिन शेड तोड़कर अंदर घुसे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

0
6

बिलासपुर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोल बाजार में चोरों ने एक कपड़ा दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पार कर दी।

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान की छत का टिन शेड तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने दुकान के गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपए चोरी कर लिए। वारदात देर रात की बताई जा रही है।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।