Home KORBA आदिवासी नेता ने कहा- बीजेपी नेता दिखे तो काट डालो:सुरजू टेकाम के...

आदिवासी नेता ने कहा- बीजेपी नेता दिखे तो काट डालो:सुरजू टेकाम के बयान पर बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग;कहा- इनकी विचारधारा नक्सलवादी है

0
93

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता सुरजू टेकाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, चुनाव के समय कोई भी भाजपाई आए तो उन्हें वहीं काट डालो। अब इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल ये सब सुरजू टेकाम ने उस वक्त कहा, जब वे मानपुर में आम सभा को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल रविवार को मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस और आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान विधायक इंद्रशाह मंडावी भी मौजूद थे। सभा में आदिवासी नेता सुरजू टेकाम ने बीजेपी, RSS और बजरंग दल को लेकर अपशब्द कहे। साथ ही मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घूमाने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

error: Content is protected !!