Home KORBA दहकते अंगार में धकेल दिया गया किशोर को,कुछ अपचारी बालकों की करतूत...

दहकते अंगार में धकेल दिया गया किशोर को,कुछ अपचारी बालकों की करतूत आई सामने,पुलिस ने दर्ज किया अपराध

0
120

Acn18.com/कोरबा के नोनबिर्रा गांव में एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ अपचारी बालकों ने एक राया होकर एक किशोर को दहकते अंगार में फेंक दिया। घटना में किशोर का पीठ बुरी तरह से जल गया है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि पीड़ित सरवन सिंह मुहर्रम की पूर्व रात गांव में कत्ल की रात के मौके पर लगाए गए दहकते अंगर को देखने के लिए पहुंचा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद अपचारी बालकों ने उसे अंगार में धकेल दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। जैसे तैसे सरवन को बाहर निकाला गया,फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में शामिल सभी अपचारी बालकों को खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध कायम किया है। सभी को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।