Home KORBA दीपका खदान में फिर शुरु हुई हड़ताल, कोल परिवहन के काम में...

दीपका खदान में फिर शुरु हुई हड़ताल, कोल परिवहन के काम में लगी ठेका कंपनी के वाहन चालक कर रहे नारेबाजी, वेतन विसंगती दूर करने के साथ ही 8 घंटे काम लेने की कर रहे मांग

0
239

Acn18.com/एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना में एक बार फिर से हड़ताल शुरु हो गई है। खदान में कोयला परिवहन के काम में लगी शर्मा रोडलाइंस कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालकों ने वेतन विसंगती दूर करने सहित 12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे काम लेने की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया है। खदान के भीतर वाहनों को खड़ी कर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिन्हें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का भी साथ मिला है।

वेतन विसंगती दूर करने के साथ ही 12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे काम लेने की मांग को लेकर एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना में कोयला परिवहन काम करने वाली ठेका कंपनी के वाहन चालकों ने हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल कर रहे सभी वाहन चालक शर्मा रोडलाईंस कोल ट्रांसपोर्ट के चालक है,जो कंपनी की मनमानी के खिलाफ एकजुट हो गए है। वाहन चालक खदान के भीतर वाहनों को खड़ी कर अननी मांगो को लेकर नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शन कारियों को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का भी साथ मिला है और वे भी उनके समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे है। वाहन चालकों के हड़ताल पर चले जाने से कोल परिवहन का काम पूरी तरह से रुक गया है जिससे एसईसीएल प्रबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

error: Content is protected !!