Home Astrology थानेदार ने दिखाई दबंगई : व्यापारी को भरे बाजार मारा थप्पड़, गालियां...

थानेदार ने दिखाई दबंगई : व्यापारी को भरे बाजार मारा थप्पड़, गालियां देते हुए घसीटकर थाने ले जाने की दी धमकी

0
11

 

 

पुलिस वाले ने मारा व्यापारी को थप्पड़

 

 

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान मुर्गी व्यापारी के साथ कथित तौर पर पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट की गई है।

 

। धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरई थाना इलाके से पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। साप्ताहिक बाजार के दौरान एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की घटना ने स्थानीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है।

 

बाजार में हुआ विवाद

 

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बोरई में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में केशकाल का मुर्गी व्यापारी पहुंचा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा उससे एंट्री की राशि मांगी गई। व्यापारी ने कथित रुप से यह राशि देने से इनकार कर दिया और बाजार में अपना काम शुरु कर दिया।

टीआई पर मारपीट के आरोप

बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज थाना प्रभारी खुद बाजार पहुंचे और व्यापारी से बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच के साथ-साथ व्यापारी को थप्पड़ मारने भी मार दिया। यह घटना भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

 

 

 

व्यापारियों में डर का माहौल

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इस तरह खुलेआम पुलिस का व्यवहार रहेगा तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। कई व्यापारियों ने इसे पुलिस की छवि के लिए भी नुकसानदायक बताया है।

 

 

कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्हें वहां से हटाने की भी मांग उठने लगी है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस पर भरोसा बना रहे