Home Uncategorized कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अदालतों में मास्क...

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का दिया आदेश…

0
94

acn18.com बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने कोरोना गाइड लाइन के संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में मास्क पहनकर आने के साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर चिंता जताई है. राज्य शासन के एहतियात बरतने और हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया है. उनके निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने एक आदेश जारी किया है. इसमें हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों सहित अन्य लोगों को सलाह दी है कि वे मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करने कहा गया है.

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वाले करियर में ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला, पढ़ें दैनिक राशिफल

error: Content is protected !!