acn18.com कोरबा/ कोरबा में सीतामढी के गौमाता चौक के पास पल्सर बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क के किनारे पड़े हुए थे। जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना 112 सेवा को दी गई और अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर है।




