Home Astrology ट्रेक्टर समेत पुल से नीचे गिरा चालक,आई गंभीर चोट,अस्पताल में किया गया...

ट्रेक्टर समेत पुल से नीचे गिरा चालक,आई गंभीर चोट,अस्पताल में किया गया दाखिल

0
143

Acn18.com/कोरबा के ग्राम उमरेली में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। रेत से भरी एक ट्रेक्टर पुल से 20 फिट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक को काफी चोट लगी है,जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक का नाम बबलु है,जो सक्ती जिले के ग्राम नगरदा का निवासी है। बताया जा रहा है,कि बबलु ट्रेक्टर में लोड कर कहीं जा रहा था,इसी दौरान उमरेली के पास पुल पर अनियंत्रित हो गया और ट्रेक्टर समेत नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिती को नियंत्रण में लिया।

error: Content is protected !!