Acn18. Com. कोरबा.कोरबा में नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज में DJ बजाना संचालक को भारी पड़ गया। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने कार्रवाई करते हुए DJ उपकरणों के साथ पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है.दरअसल, गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने पहले ही DJ संचालकों की बैठक लेकर ध्वनि सीमा और निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की समझाइश दी थी.इसके बावजूद मानिकपुर क्षेत्र की CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ बजता मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाकीमोंगरा निवासी नेम प्रकाश साहू के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 5 और 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 DJ बॉक्स, 4 बेस बॉक्स, 3 एम्प्लीफायर, 2 स्टेबलाइजर, DJ मिक्सर, लाइट और अन्य उपकरण जब्त किए।इसके साथ ही DJ ले जाने में इस्तेमाल TATA YODHA पिकअप वाहन CG-12-BF-9366 भी जब्त किया गया है।पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही DJ संचालकों और आयोजन समितियों से अनुमति, ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने की अपील की गई है।









