Home KORBA स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नहीं हुई थी नवजात शिशु की मौत,स्वास्थ्य...

स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नहीं हुई थी नवजात शिशु की मौत,स्वास्थ्य विभाग ने दी क्लीन चिट

0
112

Acn18.com/कोरबा के अजगरबहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पहाड़ी कोरवा महिला के नवजात बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया,कि पीएचसी में पदस्थ आरएमए ने महिला की जांच की। स्थिती उसके नियंत्रण में नहीं होने पर महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में 102 महतारी एक्सप्रेस के चालक ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया था और बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहां 18 घंटे तक उपचार चलने के बाद नवजात की मौत हो गई। मामने में विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी है।

error: Content is protected !!