2 दिन के बाद गड्ढे से निकाला गया गाय के बछड़े को. वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद ने जेसीबी दी लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ

0
60

कोरबा . कोरबा के पत्थररिपारा क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर लापरवाही के चलते गिरे गाय के बछड़े को 2 दिन के बाद निकाल लिया गया। आसपास के यूवको ने अपने प्रयासों से इस काम को अंजाम दिया। बताया गया कि कुछ और लोगों ने इस नजारे को देखा था लेकिन उन्होंने अगला काम करने की जरूरत नहीं समझी। एक युवक ने बताया कि हमारे द्वारा बछड़े के गड्ढे में गिरने की जानकारी पार्षद चंद्रलोक को दी गई जिस पर उन्होंने जेसीबी उपलब्ध कराई लेकिन मौके पर उसका उपयोग सुनिश्चित नहीं हो सका।