Home Uncategorized बम्हनीडीह में सजेगा भक्ति का दरबार,13 से 19 सितंबर तक अनिरुद्धाचार्य जी...

बम्हनीडीह में सजेगा भक्ति का दरबार,13 से 19 सितंबर तक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कथा,महाराज ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

0
7

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह में 13 से 19 सितंबर तक श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

कथा आयोजन को लेकर आज अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कथा के उद्देश्य और धार्मिक महत्व की जानकारी साझा की।

 

 

महाराज जी ने कहा कि धार्मिक कथाओं के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलता है और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।

वहीं, आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर बम्हनीडीह और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

13 से 19 सितंबर तक चलने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!