Acn18. Com.गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बदमाशों, फरार आरोपियों, वारंटियों और लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 105 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।पुलिस ने 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी वारंटियों को भी पकड़कर जेल भेजा गया।इसके अलावा 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों और पूर्व बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है।कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।









